इंडस्ट्रियल एरिया के अटल आवास में मारपीट, पहले भी हो चुकीं कई वारदातें

Must Read

कोरबा जिले में एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अटल आवास में बारिश के दौरान करीब एक घंटे तक मारपीट का यह क्रम चलता रहा। पिटाई करने वाले व्यक्ति का आरोप है कि पीड़ित ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी।

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी व्यक्ति पीड़ित की पिटाई कर रहा है और उसकी जेब से सामान भी निकाल रहा है।

बारिश में डंडे लेकर पीटा।
बारिश में डंडे लेकर पीटा।
मारपीट के दौरान तीसरा युवक बीच-बचाव करने आया।
मारपीट के दौरान तीसरा युवक बीच-बचाव करने आया।

पहले भी हो चुकी है कई घटनाएं

पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्ष इंडस्ट्रियल एरिया के निवासी हैं। हालांकि दोनों के नाम सामने नहीं आए है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अटल आवास में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी यहां मारपीट, हत्या और चोरी जैसी कई घटनाएं हो चुकी हैं।

संदिग्ध लोगों की होगी पहचान

थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि पुलिस ने अब इलाके में रहने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की जा रही है। स्थानीय निवासी कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Latest News

पिकअप के सीक्रेट चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपये कैश, दुर्ग में पुलिस ने पकड़ा, 2 हिरासत में

दुर्ग(आधार स्तंभ) :  दुर्ग जिले में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं।...

More Articles Like This

- Advertisement -