शराब की बोतल में निकला मकड़ी का टुकड़ा, आबकारी विभाग की लापरवाही उजागर

Must Read

कोरबा। जिले में शराब प्रेमियों के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया जब ‘शोले’ ब्रांड की शराब की शीशी में मकड़ी का टुकड़ा पाया गया। यह मामला आबकारी विभाग की लापरवाही को उजागर करता है, जहां मदिरा की गुणवत्ता और स्वच्छता की अनदेखी की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, एक उपभोक्ता ने शराब खरीदकर जैसे ही सेवन करने के लिए बोतल खोली, उसमें मकड़ी का टुकड़ा तैरता दिखाई दिया। यह देख आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह गए। घटना की सूचना तुरंत संबंधित दुकान के कर्मचारियों और आबकारी विभाग के अधिकारियों को दी गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आबकारी विभाग की ओर से शराब की बोतलों की ठीक से जांच नहीं की जा रही है। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति अनजाने में इस तरह की शराब पी ले तो उसकी सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -