जगदलपुर से रायपुर आ रही बस दुर्घटना में धनीराम सेठिया समेत छह यात्री घायल

Must Read

रायपुर. राजधानी रायपुर से लगे केंद्री में मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया. जगदलपुर से रायपुर आ रही बस ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में महिला समेत 3 लोगों की मौत गई, जबकि कई घायल हुए हैं. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है.

जानकारी के मुताबिक, रॉयल ट्रेवल्स की यात्री बस (CG 04 E 4060) जगदलपुर से रायपुर की ओर आ रही थी. अभनपुर के केंद्री गांव के पास बस ने हाइवा को पीछे से टक्कर मार दी. घटना सुबह करीब 4:15 बजे की है. हादसे में बलराम पटेल, अजहर अली और बरखा ठाकुर की मौत हो गई है. वहीं धनीराम सेठिया, गणेश्वर प्रसाद बर्मन,  तीजन यादव, भूषण निषाद, सुमन देवी और संध्या कुमार घायल हुए हैं.

Latest News

महासमुंद में दो वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित…

महासमुंद(आधार स्तम्भ) :  महासमुंद जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था और निरीक्षण कार्य में लापरवाही के आरोपों के बीच प्रशासन...

More Articles Like This

- Advertisement -