खतरनाक साजिश… घर में आग लगाकर जान से मारने की थी योजना, पड़ोसियों ने समय रहते बचाई जान, देखिए वीडियो

Must Read

दुर्ग। नंदिनी टाउनशिप में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. बदमाशों ने घर के दरवाजे को बाहर से ताला लगाकर आग लगाकर लोगों को मारने की कोशिश की. गनीमत रही कि समय रहते पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, और घर में रहने वाले लोग बाल-बाल बच गए.

नंदनी टाउन शिप में रहने वाले रामेश्वर कुमार विश्वकर्मा ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है. रामेश्वर ने बताया कि जब कूलर से धुंआ अंदर आने लगा, तब उन्हें घर में आग लगने का अहसास हुआ. इस पर उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन बाहर से बदमाशों ने ताला लगा दिया था.

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने पड़ोसियों को फोन पर सूचना दी, जिसके बाद पड़ोसियों ने तत्काल दरवाजा तोड़ा और पानी डालकर आग बुझाया. आगजनी में घर के अंदर खड़ी एक स्विफ्ट कार और एक स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मोहल्ले के लोग आग बुझाने की कोशिश करते हुए नजर आ रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 326 के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है. एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -