पुलिस अधीक्षक, जिला कोरबा के निर्देश पर पूरे जिले में चला अभियान

Must Read

पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने तथा अरसे से फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की तामिल के निर्देश के बाद जिला कोरबा के सभी थानों में वारंटियों के गिरफ्तारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। विगत दो दिवस के भीतर विभिन्न थानों में 12 स्थाई तथा 89 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 101 अरसे से फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस के इस कार्यवाही से अपराधियों में अफरा तफरी देखी गई।
अभियान मे थाना उरगा, कोतवाली, बालको, पाली, दर्री, करतला, हरदीबाजार, कुसमुंडा, दीपका, बांकीमोंगरा, सिविल लाइन रामपुर, कटघोरा तथा बांगो और पुलिस चौकी कोरबी, जटगा, मोरगा, मानिकपुर एवं CSEB में वारंटो की तामिली हुई। अभियान के तहत थाना उरगा ,बांकीमोंगरा और बाल्को ने अधिक वारंट तामिल किये ।

पुलिस अधीक्षक ने स्थाई वारंट तमिल करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा करते हुए बताया कि अपराध, अपराधियों तथा वारंटी के विरुद्ध धर पकड़ का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा

Latest News

होली पर 4 मार्च को मदिरा दुकान रहेगा बंद…

सारंगढ़ बिलाईगढ़ (आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने आदेश जारी कर होली पर्व के...

More Articles Like This

- Advertisement -