समीर जायसवाल का चयन टॉप आईआईटी बॉम्बे में

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ) : छुरी निवासी समीर जायसवाल का चयन जेईई एडवांस के बहुत अच्छे रैंक के साथ टॉप आईआईटी बॉम्बे में हुआ है।

समीर जायसवाल के पिता श्री भरत जायसवाल एस ई सी एल कर्मी है, माता श्रीमती खोमयंत्री जायसवाल गृहणी है। मूल निवास छुरी के समीर जायसवाल के चयन से पूरे ग्राम में खुशी की लहर व्याप्त है। प्रारंभ से ही समीर एक मेधावी छात्र रहा है। अपने चयन का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों को प्रदान किया। समीर एनर्जी इंजीनियरिंग कर इस क्षेत्र में बहुत बड़ा मुकाम हासिल करना चाहता है। टॉप आईआईटी कॉलेज मुंबई में उनका चयन होना, क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने बताया मन लगाकर अध्ययन करने से, घंटे का महत्व नहीं रहता। आप जितना भी समय पढ़ो लेकिन रुचि और प्लानिंग कर मन लगाकर पढ़ाई करने से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। इनके चयन पर श्री कामता जायसवाल पूर्व उपाध्यक्ष प्रगतिशील जायसवाल समाज, श्री हरि कृष्ण नायक, जितेंद्र जायसवाल, राकेश, दिनेश, राजू, छबि, सुरेंद्र ने बधाई संदेश प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की है।

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -