BREAKING: एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने खाया जहर, तीन मासूमों की मौत, माता-पिता अस्पताल में भर्ती

Must Read

कांकेर। कांकेर ज़िले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्दनपुर अंतर्गत ग्राम पी. व्ही. 70 शांतिनगर में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने ज़हर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

इस दर्दनाक घटना में परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई है। मृत बच्चों की पहचान वर्षा बैरागी (उम्र 11 वर्ष), दीप्ती बैरागी (उम्र 7 वर्ष) और देवराज बैरागी (उम्र 5 वर्ष) के रूप में हुई है।

माता-पिता ने भी ज़हर खाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन उन्हें समय रहते सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक ज़हर खाने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक तौर पर मामला घरेलू परेशानी हो सकता है।

पूरा मामला परतापुर थाना क्षेत्र का है और पुलिस द्वारा विस्तृत जांच जारी है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आत्म हत्या का कारण क्या है। फिलहाल जांच जारी है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -