“अंबेडकर प्रतिमा अपमान मामले में त्वरित एक्शन: पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार”

Must Read

रायगढ़। चक्रधरनगर अंबेडकर चौक स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के अपमान के मामले में रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देश पर की गई।

घटना और पुलिस की प्रतिक्रिया
9 जून की सुबह जब स्थानीय नागरिकों ने अंबेडकर चौक पर प्रतिमा के साथ की गई छेड़छाड़ देखी, तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी दिव्यांग कुमार पटेल ने नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला एवं साइबर सेल डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम गठित की।

इस टीम में चक्रधरनगर, जूटमिल, पूंजीपथरा, पुसौर और छाल थानों के अधिकारी और साइबर सेल की टीम शामिल रही। पुलिस अधीक्षक ने इंटेलिजेंस विभाग को भी निगरानी में लगाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी विभाग प्रमुखों से संवाद किया।

तकनीकी जांच और गिरफ्तारियां
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। टावर डंप एनालिसिस के माध्यम से करीब 5 लाख मोबाइल नंबरों की छानबीन की गई। इसी दौरान एक सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक नजर आए।

जांच के बाद उनकी पहचान रमेश जोशी (बजरंग पारा, जूटमिल) और वीरेंद्र सारथी (जोगीडिपा, रायगढ़) के रूप में हुई। दोनों मजदूरी का काम करते हैं और अक्सर रात में साथ घूमते देखे गए थे। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -