CG NEWS : ट्रेलर और हाइवा में आमने-सामने की भिड़ंत, एक चालक की जिंदा जलकर मौत, दूसरा गंभीर

Must Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां दो भारी वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, जिसमें एक चालक की मौके पर ही जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा आज दोपहर हुआ, जब छाल थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटी के पास तेज रफ्तार ट्रेलर और हाइवा वाहन आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कुछ ही पलों में दोनों वाहनों में आग लग गई।

आग की चपेट में आकर एक वाहन चालक बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं दूसरे वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही छाल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलवाया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के बाद जांच में जुट गई है। फिलहाल, मृतक चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की पुष्टि के लिए पुलिस कार्रवाई में लगी हुई है।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -