थककर पटरियों पर ही सो गए थे मजदूर, ट्रेन से कटकर हुई दो की मौत

Must Read

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद में दर्दनाक हादसा हुआ है. मजदूरी करने झारखंड से दल्लीराजहरा आए 2 मजदूरों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. वहीं दुर्घटना में 2 मजदूर घायल हुए हैं. हादसा दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे लाइन का है.

जानकारी के अनुसार, झारखंड से मजदूरी के लिए आए 11 युवक रेलवे लाइन पर दल्लीराजहरा से पैदल चलते हुए कुसुमकसा की ओर जा रहे थे. रास्ते में थकावट के कारण पांच मजदूर रेलवे पटरी पर बैठ गए. इसी दौरान युवकों को

नींद आ गई. सुबह 4 बजे के करीब ट्रेन के आने पर पटरी से उठ पाते ही चार युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिनमें से दो की मौके पर मौत हो गई, वहीं दो घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है.

सभी 11 युवक झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं, जो मजदूरी के सिलसिले में दल्लीराजहरा क्षेत्र में आए थे. इनके अन्य छह साथी आगे निकल गए थे, जो हादसे से बाल-बाल बच गए. घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा चित्रा वर्मा ने बताया कि झारखंड के मजदूर थे टोटल 11 लोग थे, जिसमें से कुछ लोग पटरी पर सो गए थे. ट्रेन की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई है. 2 घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है. घटना के कारणों की जांच जारी है.

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -