CG BREAKING : अरपा डैम में रहस्यमयी ढंग से कूदे युवक-युवती, SDRF की तलाश जारी, पहचान अब तक अज्ञात

Must Read

बिलासपुर। शहर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरपा डैम में युवक और युवती के कूदने की खबर से सनसनी फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोमुहानी के पास दोनों को एकसाथ डैम में छलांग लगाते देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

हालांकि देर शाम तक युवक और युवती का कोई सुराग नहीं लग पाया है। दोनों की पहचान भी फिलहाल नहीं हो पाई है। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग डैम के पास जमा हो गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी के लिए पुलिस को सूचित करें।

Latest News

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 36.97 लाख की ठगी, साइबर थाना में मामला दर्ज

रायगढ़  (आधार स्तम्भ) :  जिले में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात ठगों ने खुद को...

More Articles Like This

- Advertisement -