तहसील कार्यालय में जमीन विवाद को लेकर बवाल, पिता-पुत्र की पिटाई का VIDEO वायरल, मामला थाने पहुंचा

Must Read

सूरजपुर. तहसील कार्यालय में पिता-पुत्र की पिटाई का मामला सामने आया है. जमीन विवाद पर आधा दर्जन लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. दोनों पक्षों ने थाने में मामले की शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही. पूरा मामला भटगांव तहसील कार्यालय का है.

जानकारी के मुताबिक, भटगांव तहसील में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है. चुनगड़ी निवासी रामशरण सारथी और अन्य लोगों ने भटगांव निवासी रवि गुप्ता और उसके बेटे की पिटाई की है. इस घटना में पिता-पुत्र को सामान्य चोट आई है. दोनों पक्षों की ओर से थाने में शिकायत हुई है. सीसीटीवी फुटेज एवं वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -