Corona Case in CG: प्रदेश में कोरोना के बढ़ रहे मामले, रायपुर-बिलासपुर में मिले 9 नए मरीज

Must Read

रायपुर। प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. बीते 24 घंटो में राजधानी रायपुर में फिर 5 और बिलासपुर में 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. अब तक कुल 30 मामले सामने आए, जिनमें से 6 मरीज वायरस को मात देकर डिस्चार्ज हो गए हैं. 1 मरीज ICU में हैं और अन्य 23 होम-आइसोलेशन में हैं. कुल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 24 है. कोरोना मरीजों में कुछ छोटे बच्चे भी शामिल हैं. राहत की बात यह है कि कोरोना के इस लहर में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है.

बता दें, 30 कोरोना मरीजों में से केवल 2 की ही ट्रेवल डिस्ट्री रही है. वे उड़ीसा राज्य से लौटने के बाद टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए. बाकी 28 मरीज अपने लोकल जगहों से इस वायरस के संक्रमण में आए हैं. यानि कोरोना वायरस हमारे इर्द-गिर्द कहीं भी भीड़-भाड़ वाले जगहों पर मौजूद हो सकता है. हालांकि कि कोरोना वायरस से हमें डरने की जरूरत नहीं है.

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए देशभर के सभी नागरिकों को पहले ही टीका लगाया जा चुका है. इसलिए हमारे शरीर में इससे लड़ने की इम्युनिटी अब डेवलप हो चुकी है. लेकिन सावधानी में ही समझदारी होती है.कई अन्य बिमारीयों से ग्रसित लोगों पर कोरोना वायरस काफी घातक प्रभाव भी डाल सकता है. इसलिए सभी मास्क लगाएं, हाथ साबुन से धोएं, समय-समय पर सैनिटाइजर का उपयोग करें, साफ-सफाई से रहें ज्यादा से ज्यादा हेल्दी चीजें खाएं और एक्सरसाइज करें.

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -