गीदम-बीजापुर हाईवे पर नक्सलियों का आतंक, ट्रक जलाकर दिया दहशत का संदेश

Must Read

बीजापुर। नक्सलियों के उत्पात मचाते हुए बीजापुर और गीदम के बीच नेशनल हाइवे में एक ट्रक को आग के हवाले कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की है।

मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने बीजापुर की ओर से जगदलपुर की ओर जा रही एक ट्रक को भैरमगढ़ के पास रोककर आग के हवाले कर दिया।

नक्सलियों के द्वारा ट्रक में की गई आगजनी से दोनों तरह वाहनों की लंबी कतार लगी रही। नक्सली वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

इधर घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंचे जवानों यातायात को बहाल कराया। वही ट्रक में लगी आग को बुझाने फायर ब्रिगेट को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

Latest News

रायपुर में GATE परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर (आधार स्तम्भ) :  राष्ट्रीय स्तर की GATE परीक्षा में नकल कराने की साजिश का खुलासा करते हुए पुलिस...

More Articles Like This

- Advertisement -