बर्फ फैक्ट्री में धमाका : ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक की मौत, 4 घायल, इलाके में मची अफरा-तफरी

Must Read

रायगढ़। शहर के लालटंकी क्षेत्र में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थित बर्फ फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे हुआ, जब सुभाष बर्फ फैक्ट्री परिसर में एक ऑक्सीजन सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि वहां मौजूद संजय सहगल नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बर्फ लेने आए चार अन्य लोग धमाके की चपेट में आने से घायल हो गए।

जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Latest News

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा…

कोरबा(आधार स्तंभ) : नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय, कटघोरा ने...

More Articles Like This

- Advertisement -