कोरबा में पुल से ट्रेलर नदी में गिरा, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Must Read

कोरबा, 30 मई 2025 – जिले के कुदुरमाल पुल पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर गड्ढे की वजह से अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। यह बड़ा हादसा तब हुआ जब ट्रेलर खनिज सामग्री लेकर गुजर रहा था। गनीमत रही कि चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली, वरना हादसा जानलेवा हो सकता था।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुदुरमाल पुल पर लंबे समय से सड़क में गड्ढा बना हुआ था, जिसकी शिकायतें कई बार प्रशासन को दी गई थीं, लेकिन कोई मरम्मत नहीं की गई। हादसे के बाद ट्रेलर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे नदी में समा गया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -