KORBA NEWS: मोबाइल चोरी पर दो सगे भाइयों में विवाद, बड़े भाई ने की छोटे भाई की पिटाई

Must Read

कोरबा में एक मोबाइल फोन को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने छोटे भाई को अस्पताल पहुंचा दिया। मोबाइल फोन चोरी होने की बात पर बड़े भाई ने छोटे भाई को बुरी तरह पीट-पीटकर घायल कर दिया। घायल छोटे भाई को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, यहां एसईसीएल डाकघर के पास रहने वाले मुकेश कुमार यादव ने अपने बड़े भाई राजेश कुमार का मोबाइल फोन लेकर अपने साथ दोस्तों के साथ घुमने ले गया था। लौटने पर उसने देखा कि मोबाइल चोरी हो गया है।

मोबाइल फोन चोरी होने पर बड़े भाई ने छोटे भाई को लात-घूंसों से पीटा

जब वह घर पहुंचा तो राजेश ने मुकेश से मोबाइल फोन मांगा। इस पर मुकेश ने बड़े भाई को मोबाइल फोन चोरी हो जाने की जानकारी दी। मोबाइल फोन चोरी होने की जानकारी पर राजेश गुस्से में आगबबूला हो गया और मारपीट शुरू कर दी। राजेश ने मुकेश को लात-घूंसों से इतनी बुरी तरह पीटा कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घर के अन्य सदस्यों ने जब झगड़े की आवाज सुनी तो तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों भाइयों को अलग किया। उन्होंने मुकेश को बचाकर एक कमरे में ले गए। लेकिन इसके बावजूद भी दोनों के बीच विवाद शांत नहीं हुआ।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -