KORBA NEWS : चलते ट्रैक्टर से गिरे ग्रामीण की दर्दनाक मौत

Must Read

कोरबा,24मई 2025  जिले में चलते ट्रैक्टर से गिरने पर एक ग्रामीण की मौत हो गई। मड़वारानी फाटक के पास की घटना है। बिसाहू राम (56) अपने रिश्तेदारों के साथ खाद लेकर वापस लौट रहे थे। तभी ट्रैक्टर से अनियंत्रित होकर इंजन के नीचे गिर गए और ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।​​​​​​​​​​​​​​

मामला उरगा थाना क्षेत्र का है। बिसाहू राम की अंतिम इच्छा थी कि उनकी चिता को मुखाग्नि उनका बेटा दे। वे अक्सर यह बात अपने बेटे को कहा करते थे। लेकिन बेटे के विदेश में होने और आने में समय लगने की वजह से परिजनों और गांव वालों ने फैसला लिया कि अंतिम संस्कार उनका भांजा करेगा।

ट्रैक्टर की चपेट में आए

जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर पर 3 लोग सवार थे। मड़वारानी फाटक पर पहुंचने पर फाटक बंद था। दो व्यक्ति ट्रैक्टर से उतरकर पैदल फाटक पार कर गए। बिसाहू राम ट्रैक्टर पर बैठे रहे। इसी दौरान वे अनियंत्रित होकर इंजन के नीचे गिर गए और ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।

इकलौता बेटा कमाने विदेश गया

घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और परिजनों का बयान दर्ज किया। मृतक परसाभांठा में पत्नी के साथ रहते थे और मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। उनका इकलौता बेटा शादी के बाद कमाने के लिए विदेश चला गया था।

Latest News

सेवा संकल्प अभियान पर सवाल! जनपद पंचायत करतला कार्यालय में ही गंदगी का अंबार, बदहाल शौचालय खोल रहा स्वच्छता की पोल

खुद के कार्यालय की सफाई नहीं, गांवों में स्वच्छता का संदेश देने निकले जनप्रतिनिधि! उपाध्यक्ष मनोज झा के अभियान...

More Articles Like This

- Advertisement -