CG NEWS : नशे में बेटे की बेरहमी से की पिटाई, तड़प-तड़पकर मासूम की हुई मौत

Must Read

धमतरी। जिले के आमदी गांव से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शराबी पिता ने अपने ही तीन साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दुगली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम संजय मरकाम है, जिसने नशे की हालत में अपने मासूम बेटे शौर्य मरकाम की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आईं। बताया जा रहा है कि बच्चा घायल अवस्था में तड़पता रहा, जिसे तत्काल नरहरपुर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है, हर आंख नम है और लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता संजय मरकाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब के नशे में था  और इसी दौरान उसने मासूम बेटे की बेरहमी से पिटाई कर दी।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शराब की लत किस हद तक इंसान को अमानवीय बना सकती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -