दिल्ली में विकास की बड़ी बैठक, एक साथ नजर आएंगे सीएम साय, साव, शर्मा और चौधरी

Must Read

रायपुर. दिल्ली में नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित होगी. इस बैठक में शामिल होने के लिए सीएम साय और कैबिनेट के तीन मंत्री दिल्ली जाएंगे. पहली बार पीएम मोदी के साथ सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरूण साव, विजय शर्मा और वित्तमंत्री ओपी चौधरी शामिल होंगे. यह पहला मौका होगा जब सीएम साय नीति आयोग की बैठक में शामिल होंगे. बैठक 24 और 25 मई को प्रस्तावित है.

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने नीति आयोग की बैठक को लेकर विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और सचिवों को प्रस्ताव करने के लिए निर्देशित किया है. बता दें कि यह बैठक 24 मई को दिल्ली में सुबह 11 बजे शुरू होगी. बैठक में पीएम मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी भाग लेंगे. बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्रमुख योजनाओं के लिए केंद्र से अतिरिक्त समर्थन की मांग करेगी.

Latest News

30 अप्रैल से पहले CG Board 10th-12th Result जारी होने की खबर…

रायपुर(आधार स्तम्भ) :  छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है।...

More Articles Like This

- Advertisement -