बाघ की आमद से दहशत में ग्रामीण, दो भैंसों का किया शिकार, वन विभाग ने कराई मुनादी

Must Read

कटघोरा. कटघोरा वन मंडल के चैतुरगढ़ पहाड़ी पर इन दिनों बाघ की सक्रियता से आसपास के गांव में दहशत का माहौल है. दरअसल, पहाड़ पर बाघ ने दो भैंस का शिकार किया था, जिसकी सूचना के बाद वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है. ग्रामीणों को जंगल में जाने से रोकने के लिए इलाके में मुनादी कराई जा रही है. वहीं तेंदूपत्ता संग्रहण का काम बंद कर दिया गया है.

कई ग्रामीणों ने पहाड़ी पर बाघ को देखा है, साथ ही पैर के भी निशान मिले हैं. बाग द्वारा दो भैंस के शिकार करने के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया. इन सब के चलते तेंदूपत्ता संग्रहण

जैसे मौसमी कार्य पर सीधा असर पड़ा है. वन विभाग ने ग्रामीणों के जंगल जाने रोका लगा दी है, जिससे रोजगार पर भी प्रभाव पड़ रहा है.पाली रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

लगभग 19 ट्रैप कैमरे जंगल में लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी की जा रही है. बाघ की मौजूदगी की पुष्टि घटना स्थल पर मिले पंजों के निशान और ग्रामीणों की प्रत्यक्षदर्शी जानकारी से हुई है. वहीं सुशासन तिहार के समाधान शिविर के दौरान लाफा में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही वन विभाग के निर्देशों का पालन करने बातचीत की है.

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -