पुलिस चौकी प्रभारी का अमानवीय चेहरा : मृतक का पोस्टमार्टम कराने शव को बाेरी में भरकर बाइक से अस्पताल लेकर गए परिजन

Must Read

तखतपुर. बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में जुनापारा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज शर्मा का अमानवीय चेहरा सामने आया है, जहां उन्होंने मृतक सकेरी निवासी उमाशंकर साहू के शव को परिजन के हवाले कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाने कह दिया. पेट्रोलिंग गाड़ी और पुलिस जवान का कोई सहयोग नहीं दिया. इसके बाद परिजन अधेड़ मृतक के शव को बोरी में भरकर बाइक में लेकर अस्पताल पहुंचे. इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर नाराजगी जताई है.

परिजनों ने कहा, उमाशंकर साहू गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद भी पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया. हम लोग तीन से लगातार उमाशंकर का खोजबीन कर रहे थे. परिजनों ने ही ग्रामीणों की मदद से उनका शव खोजा. पुलिस की लचर व्यवस्था से परिजनों में खासा आक्रोश है.मृतक के परिजन रोहित साहू, फागुराम साहू ने बताया, तीन दिन पहले लकड़ी काटने जंगल गए अधेड़ उमाशंकर साहू का क्षत विक्षत शव मिला है. जंगली जानवर के हमले से मौत होने की आशंका है. यह घटना जुनापारा चौकी के निमघाट जंगल की है.

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -