अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन सख्त, राजिम में माइनिंग टीम की कार्रवाई, थाना पहुंची जब्त पोकलेन, जांच जारी

Must Read

राजिम (आधार स्तंभ)  :  कलेक्टर उइके के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की माइनिंग टीम ने बुधवार शाम पितईबंद-बकली (तहसील राजिम) क्षेत्र में अवैध रेत खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके से एक लावारिस नग चेन पोकलेन मशीन को जब्त किया, जिसे तत्काल पांडुका थाना परिसर में अभिरक्षा में खड़ा कर दिया गया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अवैध खनन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जब्त मशीन के मालिक की पहचान और पूरे मामले की जांच की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आगे की वैधानिक कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि खनिज संपदा की लूट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -