सुकमा में गोपनीय सैनिक ने रायफल से की आत्महत्या, जांच जारी…

Must Read

सुकमा (आधार स्तंभ) :  जिले से एक गोपनीय सैनिक ने अपनी ही सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

मामले की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बताया गया है कि जवान सुकमा जिले में संवेदनशील जिम्मेदारी निभा रहा था। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Latest News

कटघोरा में दो ट्रेलरों की टक्कर, एक चालक की मौत,भालूमोड़ के पास हादसा, केबिन में फंसा शव रेस्क्यू कर निकाला…

कोरबा(आधार स्तंभ) : कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूमोड़ के पास शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ।...

More Articles Like This

- Advertisement -