पुलिस का खुलासा: जेल में रची चोरी की साजिश, 31 लाख के जेवरात बरामद

Must Read

बालोद जिले में 4 शातिर चोरों ने 13 जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी कई मामलों में जेल में लंबे समय बंद थे। वहीं रहते उन्होंने चारी की प्लानिंग की। 1 साल पहले ही रिहा हुए है जिसके बाद एक-एक कर सूने मकान और दुकान को निशाना बनाया।

आरोपी चेहरे में गमछा बांधकर पहले दिन में रेकी करते फिर रात में ताला तोड़ते थे और चुराए जेवरात राजनांदगांव के सुनार भट्ठी में गला कर खपाते थे। लेकिन बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम झलमला में हुई ताजा चोरी के बाद चोरों को पकड़ लिया गया।

बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि, गिरोह फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक से घरों में पहुंचते थे और सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए चेहरे को ढकते थे। आरोपियों ने चोरी के पैसे से अपने परिवार वालों को केरल और गोवा घुमाने भी ले गए थे।

आरोपी अनवर खान, नथमल सोनी, राजू मेश्राम और आरिफ खान उर्फ राजा
आरोपी अनवर खान, नथमल सोनी, राजू मेश्राम और आरिफ खान उर्फ राजा

300 सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई

27 अप्रैल की रात उमरादाह और झलमला क्षेत्र में दो घरों में चोरी की घटनाओं के बाद दो अलग-अलग टीम बनाकर करीब 200 से 300 सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। जिसमें दिख रहे संदिग्धों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई।

18 से अधिक चोरी के मामले, 31 लाख के जेवरात बरामद

एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि गिरोह ने बालोद, देवरी, अर्जुंदा, गुंडरदेही सहित दुर्ग, बेमेतरा और राजनांदगांव में कुल 18 से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 31 लाख रुपए के चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा चोरी की घटनाओं में उपयोग की गई दो बाइक, एक कार और 90 हजार रुपए नकद जब्त किए गए हैं। आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार जैसे लोहे का रॉड, पेंचीस और पेचकस भी बरामद की गई है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -