कोरबा: सुशासन तिहार के तीसरे चरण का आगाज, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रामीणों से की मुलाकात

Must Read

कोरबा, 5 मई 2025 — सुशासन तिहार के अंतर्गत कोरबा जिले में आज तीसरे चरण की शुरुआत हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले के समाधान शिविर में पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उनकी उपस्थिति से ग्रामीणों में उत्साह और खुशियों का माहौल देखने को मिला।

मुख्यमंत्री श्री साय ने चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने समाधान शिविर में रखी गई समाधान पेटी में डाले गए आवेदनों की स्थिति की भी जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाए।

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -