पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को गृहमंत्री विजय शर्मा का कॉल:धनेन्द्र साहू बोले- नक्सल पर पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई

Must Read

रायपुर।’ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू से नक्सल मुद्दे पर हुई बातचीत को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि, साहू समेत कांग्रेस के कुछ नेताओं ने नक्सलवाद पर सरकार के कामों को लेकर सकारात्मक बातें कहीं। जिसके लिए उन्होंने फोन कर धन्यवाद कहा।

विजय शर्मा ने लिखा कि, हम सब चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद पूरी तरह खत्म हो। इस दिशा में जो भी साथ आएगा, हम उसका सम्मान करेंगे। फोन पर हुई इस बातचीत में धनेंद्र साहू ने भी साफ कहा जो सच है, उसे बोलना चाहिए। जब पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हो रही है तो विपक्ष में रहकर भी उसका विरोध नहीं किया जा सकता।

Latest News

अधिकार मांगने की सजा में बनाए गए अपराधी, वेतन और सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर किया आंदोलन तो दर्ज हुआ FIR

कोरबा(आधार स्तंभ) : SECL की गेवरा खदान में कार्य कर रही ठेका कम्पनी PNC में कार्यरत भू-विस्थापित कामगारों की...

More Articles Like This

- Advertisement -