खनिज माफियाओं पर शिकंजा कसता माइनिंग विभाग, 4 ट्रैक्टर किए ज़ब्त

Must Read

बिलासपुर। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर सिरगिट्टी, सिलपहरी, चकरभाटा, रहँगी, दगोरी, उड़नताल, मोहदा सहित अन्य क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना वैध अभिवहन पास के रेत और पत्थर का उत्खनन एवं परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। खनिज विभाग की टीम द्वारा पकड़े गए सभी वाहनों को

खनिज नियमों के अंतर्गत जप्त कर पुलिस थाना बिल्हा में रखा गया है। जिला प्रशासन अवैध खनन को रोकने के लिए लगातार अभियान चला रहा है और बिना अनुमति खनिजों की खुदाई, परिवहन और भंडारण करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों में शामिल और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कदम उठाए जाते रहेंगे।

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -