9 माह से लापता युवती को थाना लेमरू पुलिस ने खोज निकाला

Must Read

थाना लेमरू अंतर्गत कुंदरी चिंगार, ग्राम पंचायत डोकरमना निवासी फरियादी फते सिंह पोर्ते द्वारा अपनी 20 वर्षीय पुत्री के 09 माह पूर्व अचानक लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। युवती 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी और कार्यवश रायपुर गई। लेकिन जब जुलाई-अगस्त 2024 में परिजनों से संपर्क टूटने के पश्चात युवती का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए थाना लेमरू पुलिस द्वारा गुम इंसान क्रमांक 01/2025 के तहत सतत प्रयास किए गए। मोबाइल नंबर के साइबर तकनीकी विश्लेषण तथा साइबर सेल कोरबा के सहयोग से युवती की लोकेशन ट्रेस की गई। जांच के दौरान युवती को महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले के हिंजवड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत से सुरक्षित बरामद किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर युवती को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -