BREAKING: कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Must Read

कवर्धा। कबीरधाम कलेक्ट्रेट कार्यालय में बम से उड़ाने की ई-मेल से धमकी मिली, जिसके बाद से हड़कंप मचा हुआ है. कश्मीर से धमकी भरा मेल आने की सूचना मिलते ही मौके पर डॉग स्क्वाड के साथ-साथ पुलिस टीम पहुंच गई है. डॉग स्क्वाड परिसर के चप्पे-चप्पे को खंगालने में जुटा है.

धमकी-भरे मेल पर कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है. इसमें जांच की जा रही है. वहीं एसपी धर्मेंद्र छवाई ने बताया कि मेल के माध्यम से धमकी मिलने की सूचना मिली है. मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम के साथ पुलिस अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया है.

Latest News

छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम, दिसंबर में दिख सकता है चक्रवात का असर

 रायपुर(आधार स्तंभ)  :  छत्तीसगढ़ में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश में बादलों का प्रभाव पूरी तरह खत्म नहीं...

More Articles Like This

- Advertisement -