“महाकुंभ से लौट रही बस और बोलेरो की भिड़ंत में 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल”​

Must Read

 शहडोल। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से प्रयागराज जा रही बस मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। घायलों को उपचारार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल घटना शहडोल जिले के गोहपारु थाना क्षेत्र के ग्राम असवारी तिराहे के पास की है। बताया जाता है कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही वहां पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से घायलों को किसी तरह बस से बाहर निकाला गया। बस मनीष सर्विस कंपनी की बताई गई है। घायलों के नाम और पते की जानकारी नहीं मिल पाई है। बता दें कि इसी जगह पर दो दिन पहले एक और बस हादसे में ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई थी। ब्यौहारी से शहडोल की ओर आ रही यात्री बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हुई थी। घटनास्थल पर आये दिन हादसे होते रहते है इसके बाद भी परिवहन विभाग की ओर से गति नियंत्रण के लिए कोई भी संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -