बारातियों से भरी कार पलटी:दुल्हन की बहन समेत 6 लोग घायल

Must Read

कोरबा।’ में बुधवार की दोपहर शादी से लौट रही कार दुर्घटना का शिकार हो गई। कार सड़क किनारे बिजली खंभे को ठोकर मारते खेत में पलट गई। देखते ही देखते राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और कार में घायल लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया।

कार में लगभग 6 से ज्यादा लोग सवार थे। कार में दुल्हन की बहन भी थी। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया गांव के पास यह घटना हुई है। कोरबा जिले के बंधवाभांटा निवासी राजेश कुमार रजक की बारात मंगलवार की शाम रायगढ़ जिले के ग्राम जोगड़ा गई हुई थी। बुधवार की दोपहर बंधवाभांटा वापस लौटते समय ये हादसा हुआ।

बताया जा रहा है, कि कार का चालक शराब के नशे में था। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। घटना की सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनाक्रम की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -