शिव प्रकाश और नबीन की मौजूदगी में भाजपा की बड़ी बैठक जारी

Must Read

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे प्रदेश भाजपा मुख्यालय में भाजपा की बड़ी बैठक जारी है. राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की मौजूदगी में चल रही इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश अध्यक्ष किरण देव भी शामिल हुए.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा में भ्रष्टाचार को खत्म कर सुशासन लाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में जीरो टोरलेन्स की नीति पर काम कर रही है. पीएम मोदी के वादों को छत्तीसगढ़ की जनता के लिए पूरा करने प्रयास किए हैं. चाहे प्रधानमंत्री आवास की बात हो, धान खरीदने की बात हो या फिर महतारी वंदन योजना हो. सुशासन देंगे, भ्रष्टाचार के मामले जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का प्रयास है, इसके लिए मंत्री और सांसद प्रदेश भर में औचक निरीक्षण करेंगे. 11 तारीख तक पार्टी पदाधिकारी जनता के बीच जाएंगे और उनकी समस्याओं का निवारण करेंगे.

वहीं गुजरात में कांग्रेस के अधिवेशन के संबंध में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस अधिवेशन करते रहती है. उनकी करनी और कथनी में बहुत फर्क होता है. पार्टी आज देश की जनता का विश्वास खो चुकी है. चाहे कुछ भी कर ले जनता का विश्वास खो चुके हैं. सिर्फ ब्राह्मण ही नहीं, पूरे देश की जनता उनसे दूर हो रही है.

वहीं वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर विष्णु देव साय ने कहा कि इसके लागू होने से समय और खर्च की बचत होगी. चुनाव चलते रहते हैं, आचार संहिता लगी रहती है. कई काम प्रभावित होते हैं, इसलिए प्रधानमंत्री का प्रयास है. इसके लिए पूरे देश में वन नेशन वन इलेक्शन लागू हो.

उन्होंने कहा कि इस दिशा में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अध्यक्षता में कमेटी बनी है. हमने भी अभी छोटा सा प्रयास नगरी निकाय और पंचायत चुनाव के साथ कराकर उस दिशा में कदम रख चुके हैं.

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -