आवारा मवेशियों से मिलेगी राहत! सरकार बना रही सड़कों को मवेशी मुक्त करने की योजना

Must Read

बिलासपुर. प्रदेश में नेशनल और स्टेट हाईवे समेत सड़कों को मवेशी मुक्त करने के लिए रोड मैप बनाने को लेकर जनहित याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अपने पूर्व आदेश के परिपालन की जानकारी मांगी। शासन की ओर से कहा गया कि अतिक्रमण हटाया जा रहा है। साथ ही सड़क सुरक्षा गाइडलाइन तैयार की जा रही है

मामले की सुनवाई के दौरान शासन की ओर से कहा गया कि आवारा मवेशियों से सड़कों को मुक्त करने और सटीक कार्य योजना को लेकर बनाई जाने वाली एसओपी का ड्राफ्ट फाइनल किया जा रहा है। बता दें कि कोर्ट ने पिछली सुनवाई में राष्ट्रीय राजमार्गों और सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या को रोकने के लिए हाईकोर्ट ने रोड मैप बनाने के आदेश दिए थे।

Latest News

अश्लील वीडिया बनाकर किया ब्लैकमेल, नाबालिग से मांगे पैसे, मामला दर्ज

बालोद(आधार स्तम्भ) :  जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है।आरोपी...

More Articles Like This

- Advertisement -