शेयर बाजार में ऐतिहासिक गिरावट: सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों की कमाई पर लगा ब्रेक

Must Read

नई दिल्ली। 7 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार मच गया है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। BSE Sensex करीब 2900 अंक टूटकर 72,389 पर आ गया है, जबकि NSE Nifty में 920 अंक की भारी गिरावट दर्ज की गई और यह 21,977 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।a

प्री-ओपनिंग के समय ही बाजार में गिरावट के संकेत मिल गए थे, जब सेंसेक्स करीब 4000 अंक और निफ्टी 1100 अंक तक टूट गया था। इस भारी गिरावट में निवेशकों के करीब 20 लाख करोड़ रुपये साफ हो गए हैं। आइए जानते हैं इस गिरावट के पीछे के 5 बड़े कारण:

1. ग्लोबल मार्केट का असर

अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाने के फैसले से वैश्विक बाजारों में बेचैनी का माहौल बन गया है।
एशियाई बाजारों में आज सुबह भारी गिरावट देखने को मिली।
गिफ्ट निफ्टी भी सुबह करीब 900 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बयान और वैश्विक बाजारों में चल रही उथल-पुथल का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ा है।

2. टैरिफ का लंबे समय तक असर संभव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने भारत समेत 180 देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इसका असर अभी और बढ़ सकता है।
यह भारत की अर्थव्यवस्था पर भी अप्रत्यक्ष रूप से असर डाल सकता है, जिससे निवेशक डरे हुए हैं।

3. Q4 रिजल्ट से पहले घबराहट

इस हफ्ते कंपनियों के चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे आने वाले हैं।
ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच निवेशक सतर्क हो गए हैं और नतीजों से पहले मुनाफावसूली कर रहे हैं, जिससे बाजार पर दबाव बना है।

4. विदेशी निवेशकों की बिकवाली

मार्च में जहां विदेशी निवेशकों ने जमकर निवेश किया था, वहीं अप्रैल की शुरुआत में उन्होंने तेज बिकवाली शुरू कर दी है।
इसके चलते बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
घरेलू निवेशक भी अब सुरक्षित विकल्प जैसे सोना और सरकारी बांड्स की ओर रुख कर रहे हैं।

5. RBI की MPC मीटिंग से उम्मीदें

आज से 7 से 9 अप्रैल के बीच RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक हो सकती है।
निवेशक इस बात की उम्मीद कर रहे हैं कि रेपो रेट में कटौती हो सकती है, जिससे बाजार को थोड़ी राहत मिल सकती है।
हालांकि इसका फैसला मीटिंग के बाद ही साफ होगा।

Latest News

अकलतरा में अज्ञात हमलावर ने युवक पर किया चाकू से हमला…

जांजगीर-चांपा (आधार स्तंभ) :  अकलतरा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना हुई है। दो युवकों ने दारू भट्ठी के...

More Articles Like This

- Advertisement -