चोरों के हौसले बुलंद, शिक्षक के घर दिन दहाड़े चोरी, गहने जेवर पार

Must Read

बरपाली(आधार स्तंभ) : बरपाली में एक शिक्षक के घर का टूटा ताला। सोने चांदी के गहने पार, आज दोपहर की घटना।

बरपाली के एक शासकीय शिक्षक सुनील कुर्रे जो कि कटघोरा विकासखंड के रंगबेल स्कूल में पदस्थ हैं आज दिन दहाड़े भारी दोपहरी में उनके निवास पर चोरों ने धावा बोल दिया। सुनील कुर्रे परिवार सहित अपने रिश्तेदारी शादी में शामिल होने कल से सक्ति गए हुए थे। रात में उनके निवास पर उनके पिताजी मनाराम कुर्रे सोये थे फिर सुबह 6 बजे वो निवास पर ताला लगाकर अपने बस्ती स्थित पुराने घर चले गए। आज शाम को जब फिर वापस आये तो घर का ताला टूटा मिला। चोरों ने घर के अंदर दो अलमारी को तोड़कर सोने चाँदी के गहने लेकर फरार हो गए। घर के अन्य सामानों को नुकसान नहीं पहुंचा है। वास्तविक जानकारी सुनील कुर्रे के वापस आने पर पता चलेगी। दिन दहाड़े हुए चोरी से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

Latest News

हर्षोल्लास के साथ प्राइमेक्स एजुकेशन में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

| कोरबा (आधार स्तंभ)  : "टैली एजुकेशन, बेंगलुरु'' से मान्यता प्राप्त कोरबा के एकमात्र टैली ट्रेनिंग एवं असेसमेंट सेंटर "...

More Articles Like This

- Advertisement -