डकैती कांड का खुलासा: SP का क्लर्क दोस्तों संग लूटा 6 लाख

Must Read

रायपुर. एसपी का क्लर्क निकला डकैत… ये पढ़कर आप हैरान हो गए होंगे, हां, लेकिन ये सच है. बलौदाबाजार एसपी ऑफिस में पदस्थ क्लर्क राजधानी रायपुर से लगे खरोरा थानाक्षेत्र में हुई 6 लाख की डकैती का मास्टर माइंड बनकर सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में उक्त क्लर्क और एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी समेत 14 से ज्यादा आरोपियों को हिसारत में ले लिया है.

“मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर टैंकर हादसा, सड़क पर फैलने से आग की लपटें”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रायपुर से सटे खरोरा थाना क्षेत्र के केवराडीह गांव में बड़ी डकैती की वारदात सामने आई थी. पीड़ितों के मुताबिक 6 से 7 नकाबपोश हथियारबंद डकैतों ने किसान राधेलाल भारद्वाज के घर में घुसकर परिवार को बंधक बना लिया और 6 लाख नकद व सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे. आधी रता को डकैत घर में घुसे थे, इन्होंने किसान के परिवार वालों के हाथ-पैर बांधकर वारदात को अंजाम दिया था. डकैतों के पास पिस्टर और अन्य हथियार थे, जिन्हें दिखाकर उन्होंने किसान के परिवार को धमकाया था.

इस पूरे मामले को रायपुर पुलिस ने गंभीरता से लिया था और डॉग स्क्वार्ड, क्राईम ब्रांच समेत कई अलग-अलग टीमों को एक्टिव किया था. पुलिस जल्द इस पूरे मामले में खुलासा करने वाली है.

 

Latest News

धमतरी जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे युवक रेलिंग पकड़कर बचाई जान…

धमतरी,(आधार स्तंभ) : भारी बारिश के चलते ऊफान पर चल रहे नरहरा जलप्रपात के तेज बहाव में फंसे दो युवकों...

More Articles Like This

- Advertisement -