कोरबा में ट्रांसपोर्टर हत्या मामला: थाना प्रभारी लाइन अटैच, 16 आरोपियों ने किया सरेंडर

Must Read

कोरबा। कोयला परिवहन को लेकर कोरबा जिले के सरायपाली खदान के समीप शुक्रवार रात हुई गैंगवार में कोल ट्रांसपोर्टर और बीजेपी नेता रोहित जायसवाल की जघन्य हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड के आरोप में प्रतिद्वंदी कोल ट्रांसपोर्टर और बीजेपी पाली के मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर सहित कुल 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी लाइन अटैच

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाली थाना प्रभारी विनोद सिन्हा को निलंबित कर लाइन अटैच कर दिया है। कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि हत्याकांड में शामिल कुल 16 आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें आरोपियों की धरपकड़ में लगी रहीं, जिसमें साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।

Latest News

मदर्स डे पर पचधारी डेम में दर्दनाक हादसा, नहाने के दौरान डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत

छत्तीसगढ़, 11 मई (वेदांत समाचार ) : शहर के पचधारी डेम में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार...

More Articles Like This

- Advertisement -