बलात्कार के आरोपी पद्मलोचन जगत को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

Must Read

रायपुर (आधार स्तंभ) : महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम पठियापाली निवासी पद्मलोचन जगत को पुलिस ने बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक महिला को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए थे, जिससे वह गर्भवती हो गई थी।

पीड़िता ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम गठित की थी। आरोपी को आज दिनांक 25.03.2025 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले में थाना गोलबाजार की पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसमें निरीक्षक अर्चना धुरंधर, उप निरीक्षक पुणे सिंह जुर्री, प्रधान आरक्षक विवेक निराला, आरक्षक संदीप सिंह और अभिलाष नायर शामिल हैं।

Latest News

सब्जी कैरेट में गांजा तस्करी की कोशिश एक बार फिर बड़ी सफलता मिली…

गरियाबंद(आधार स्तम्भ) :  देवभोग पुलिस को गांजा तस्करी के मामले में एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। पुलिस...

More Articles Like This

- Advertisement -