कोरबा के विकास को मिलेगी रफ्तार, महापौर संजू देवी राजपूत ने बजट में दी नई सौगातें

Must Read

कोरबा। नगर निगम कोरबा के नए कार्यकाल का पहला बजट गुरुवार को महापौर संजू देवी राजपूत ने निगम सभागार में पेश किया। बजट की प्रस्तुति के दौरान सामान्य सभा में पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ, लेकिन महापौर ने शहर के समग्र विकास की मंशा के साथ कई महत्वपूर्ण योजनाओं को इसमें शामिल किया। इस बार नगर निगम का बजट लगभग 9 अरब रुपये का रखा गया है, जिसमें बुनियादी सुविधाओं के साथ ही कई विकास कार्यों का प्रावधान किया गया है।

बजट में शामिल प्रमुख योजनाएं:
नगर निगम का स्वयं का पेट्रोल पंप स्थापित किया जाएगा।

प्रदूषण मुक्ति के लिए संयंत्रों की स्थापना की जाएगी।

बरसाती नालों का सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण किया जाएगा।

इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर की स्थापना होगी।

मुख्य प्रवेश द्वार, ऑक्सीजोन एवं उद्यानों का विकास होगा।

मनोरंजन स्थल चौपाटी का उन्नयन और स्टेडियम का निर्माण होगा।

फूड मार्केट, वेंडिंग जोन और मुड़ापार साप्ताहिक बाजार का उन्नयन होगा।

अमृत मिशन 2.0 के तहत टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट (री-यूज वाटर) की स्थापना होगी।

जल उपचार संयंत्रों में सोलर संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

साकेत भवन एवं अन्य निगम भवनों में सोलर सिस्टम लगाया जाएगा।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -