होटल संचालक से 12.35 लाख की ठगी, शॉपिंग मॉल में कमरा देने का दिया था झांसा

Must Read

अंबिकापुर।’ के होटल व्यवसायी को शापिंग मॉल में कमरा देने के नाम पर 12.35 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को सरगुजा पुलिस ने दुर्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नए बन रहे शापिंग मॉल में दो कमरे देने के नाम पर 14 लाख 35 हजार रुपये बतौर एडवांस लिया था, जिसमें से दो लाख रुपये उसने वापस कर दिए थे। ठगी की शिकायत होटल व्यवसायी ने मणिपुर थाने में दर्ज कराई थी।

जानकारी के मुताबिक, नमनाकला निवासी अशोक गुप्ता ने मणिपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2022 में शुभम बिहार मंगला, बिलासपुर निवासी रासपाल सिंह बागड़िया उनके लक्ष्मी होटल में आ कर रुका था। काफी दिनों तक होटल में रूकने के दौरान दोनों के बीच अच्छी जान-पहचान हो गई थी। रासपाल सिंह बागड़िया के द्वारा अशोक गुप्ता को अंबिकापुर देवीगंज रोड में जमीन का एग्रीमेंट कागज और साईड का नक्शा दिखा कर अंबिकापुर में एक शॉपिंग मॉल बनवाने की जानकारी दी गई।

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड, पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

क्षेत्र के गांवों में सामाजिक सरोकारों से विकास और स्व-रोजगार उपलब्ध कराने कंपनी ने जताई अपनी प्रतिबद्धता 95 प्रतिशत लोगों...

More Articles Like This

- Advertisement -