राजधानी में हाई-प्रोफाइल जुआ अड्डे पर छापा, 10 गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद

Must Read

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे का भंडाफोड़ किया है. न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र स्थित गोमती विहार में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने गोमती विहार के गोल्डन स्टेट स्थित एक मकान में छापेमारी कर 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1,66,000 नगद और 52 पत्तों की ताश बरामद की है. आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जानकारी के अनुसार, 23 मार्च को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि गोमती विहार स्थित एक मकान में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त टीम ने रेड कार्रवाई की.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

तजिन्दर सिंह भाटिया (52 वर्ष) – गोमती विहार, गोल्डन स्टेट

विकास मोटवानी (43 वर्ष) – महावीर नगर, राम रामा रेसिडेंसी

राज कुमार शुक्ला (57 वर्ष) – बोरियाखुर्द

विजय कुमार अग्रवाल (60 वर्ष) – श्रीनगर, गुढ़ियारी

मुगराज मंगताने (63 वर्ष) – गुरुद्वारा के पास, मोवा

विनोद लालवानी (52 वर्ष) – महावीर नगर

संदीप प्रेमचंदानी (39 वर्ष) – श्याम नगर

ब्रिजेश शर्मा (59 वर्ष) – गांधी नगर, गुढ़ियारी

मनोज लाल (55 वर्ष) – शिव मंदिर के पास, पंडरी

राजेश मंधानी (36 वर्ष) – शिवानंद नगर, सेक्टर-2

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड, पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

क्षेत्र के गांवों में सामाजिक सरोकारों से विकास और स्व-रोजगार उपलब्ध कराने कंपनी ने जताई अपनी प्रतिबद्धता 95 प्रतिशत लोगों...

More Articles Like This

- Advertisement -