जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित

Must Read

सक्ती, 21 मार्च 2025/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में जिला स्तरीय सलाहकार परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले मे बैंकिंग गतिविधियों पर चर्चा , वार्षिक साख योजना की लक्ष्य एवं प्रगति पर चर्चा, शासकीय योजनांतर्गत ऋण वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, किसानों की आय वृद्धि करने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और विभिन्न राष्ट्रीय मापदंडो की समीक्षा की गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री वासु जैन, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से श्री पी. गोपीनाथ, लीड बैंक मैनेजर श्री मनोज कुमार वर्मा सहित सभी बैंकों के प्रबंधक तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Latest News

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम कटघोरा ने जारी किया आदेश, 2 से 8 नवंबर तक भारी वाहनों सहित सभी प्रकार के आवागमन पर प्रतिबंध;...

कोरबा(आधार स्तंभ) :  गेवरा-दीपका से कोरबा आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग पर कुचेना के समीप स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) की...

More Articles Like This

- Advertisement -