CG Crime : युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, तालाब किनारे लाश मिलने से मचा हड़कंप

Must Read

रायगढ़। जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव फेंके जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवक का शव मिलने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

यह घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बनेकेला की है, जहां आज सुबह तालाब किनारे 35 वर्षीय फागुलाल राठिया का शव बरामद हुआ. मृतक फागुलाल राठिया के सिर पर पत्थर से वार किए जाने के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का लग रहा है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सेकगा.

फिलहाल, लैलूंगा पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है.

Latest News

फैक्ट्री हादसा करंट लगने से मजदूर की मौत, 50 लाख मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन…

राजनांदगांव (आधार स्तंभ) :  जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के टेडेसरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओरिएंटल इस्पात फैक्ट्री में शुक्रवार...

More Articles Like This

- Advertisement -