CG NEWS : लिव-इन में प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला

Must Read

सरगुजा।’ कोरिया जिले में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती की उसके प्रेमी ने शराब के नशे में बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

युवती करीब दो साल पहले अपने प्रेमी के साथ रहने गई थी, लेकिन लगातार मारपीट से परेशान होकर युवती ने उसे को छोड़ दिया था। एक महीने पहले प्रेमी उसे दोबारा अपने साथ ले गया था। पुलिस ने मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और केस को कोरिया पुलिस के पास भेजा जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के रामानुजनगर के पतरापाली गांव की 33 वर्षीय सूरजमनिया का दो साल पहले कोरिया जिले के गुलिया सरई निवासी नारायण सिंह (33) से प्रेम संबंध बना था। वह स्थानीय परंपरा “ढूकू” के तहत उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी।

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -