कोरबा: सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी

Must Read

कोरबा। जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना जटगा चौकी क्षेत्र के खोडरी के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक और अज्ञात वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलने पर जटगा चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवक तेज रफ्तार में थे, जिससे हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने और सतर्कता बरतने की अपील की है

Latest News

मानसून में मौसमी बीमारियों का बढ़ा खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी,बच्चों का रखें ख़ास ख्याल

कोरबा(आधार स्तंभ) :  मानसून की बारिश जहां भीषण गर्मी से राहत लेकर आई है, वहीं इसके साथ मौसमी और...

More Articles Like This

- Advertisement -