स्कार्पियो और स्कूल बस की भिड़ंत, जनपद अध्यक्ष सहित 5 बच्चे घायल

Must Read

बलरामपुर। नव निर्वाचित जनपद अध्यक्ष की स्कार्पियो स्कूल बस से टकरा गई. हादसे में वाड्रफनगर जनपद अध्यक्ष शशि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं, वहीं बस में सवार स्कूली बच्चों को भी चोट आई है. दुघटना वाड्रफनगर के मदनपुर गांव में घटित हुई.

जनपद अध्यक्ष शशि सिंह स्कार्पियो में सवार होकर जा रही थी, रास्ते में बच्चों को घर छोड़ने जा रही एम्बिशन पब्लिक स्कूल की बस से जोरदार टक्कर हो गई. इधर शशि सिंह के सिर पर चोट आई, उधर बस में सवार पांच बच्चों को भी चोट आई है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. वाड्रफ नगर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

Latest News

आशीर्वाद के दिया के पोस्ट के ऊपर असामाजिक तत्व ने किया प्रहार

कोरबा(आधार  स्तंभ) :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम के द्वारा...

More Articles Like This

- Advertisement -