स्कूटी पर बैठे किशोर की मौत, बेकाबू ट्रक ने मारी टक्कर

Must Read

कोरबा(आधार स्तंभ)   :   कोरबा जिले के उरगा थाना अंतर्गत भैसमा बाजार चौक के समीप बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूटी को ठोकर मारते हुए दीवाल से टकरा कर थमी। हादसे में स्कूटी सवार नाबालिक युवक की मौत हो गई।

घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक ग्राम बेंदरकोना निवासी परमेश्वर कंवर 16 वर्ष अपने परिजनों के साथ भैसमा के एक दुकान में कपड़ा लेने गया हुआ था। परिजन कपड़ा खरीद रहे थे और परमेश्वर बाहर स्कूटी पर बैठ मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अचानक से परमेश्वर को ठोकर मारते हुए दीवाल से टकरा कर थमी। हादसा और तेज आवाज ने लोगों का ध्यान खींचा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में 112 वाहन की मदद से परमेश्वर को जिला अस्पताल रवाना किया गया जिसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक चालक काफी नशे में था। चालक को मौके पर पहुंची उरगा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ट्रक व स्कूटी की जप्ती की गई है।

Latest News

फिर विवादों में शिवाय हॉस्पिटल,ऑपरेशन के तीन महीने बाद सीटी स्कैन में 80 सीसी पस जमा होने का दावा

कोरबा,(आधार स्तंभ) :  कोरबा का शिवाय हॉस्पिटल एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है।  अस्पताल से...

More Articles Like This

- Advertisement -