रायपुर पुलिस का ड्रंक एंड ड्राइव अभियान: 250 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई

Must Read

रायपुर(आधार स्तंभ) :  पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है, जिसमें विगत दो माह के भीतर 250 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। इस अभियान के तहत, पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर बैरिकेटिंग कर नशेड़ी वाहन चालकों को पकड़ा।

इस विकेंड में, पुलिस ने 14 नशेड़ी वाहन चालकों पर कार्रवाई की, जिनमें से सभी के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने बताया कि नशेड़ी वाहन चालकों पर मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई है और प्रकरण निराकरण के लिए कोर्ट भेजा गया है।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि नशेड़ी वाहन चालकों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शराब चेकिंग में पकड़े गए वाहन एवं चालक निम्नानुसार है:-

01. CG 07 CD 0371 मुकेश कुमार

2. CG 04 HW 1451 रंजन मिश्रा

3. CG 11 AH 7626 श्याम अवस्थी

4. CG 25 L 4600 गौरव राघव

5. CG 12 AS 3852 जगत राम

6. CG 04 MS 1536 पराग तिवारी

7. CG 04 NC 2757 चंद्रदेव

8. CG 13 AW 0939 अभिषेक तिवारी

9. CG 07 HQ 0501 लुगेश कुमार

10. CG 04 NQ 9933 यश भट्टी

11. CG 04 NT 1731 प्रहलाद यादव

12. CG 07 NW 0797 अंकित परगनिहा

13. CG 04 PK 0207 धन्ना लाल

14. CG 04 QR 4819 कीरत राम

Latest News

बहुचर्चित करण राठौर हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा फैसला, सात आरोपियों को दोषी करार देते हुए सुनाई आजीवन कारावास की सजा

मनेंद्रगढ़ (आधार स्तंभ) :  छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के बहुचर्चित करण राठौर हत्याकांड में न्यायालय ने बड़ा फैसला...

More Articles Like This

- Advertisement -