भाजपा ने कांग्रेस को हिंदी सुधारने की दी नसीहत

Must Read

रायपुर। प्रदेश में ED की कार्रवाई समेत अन्य मुद्दों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव जारी है. लेकिन इस बार बहस का मुद्दा कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं, बल्कि हिंदी की वर्तनी को लेकर है. सोशल मीडिया पर भाजपा ने कांग्रेस की एक पोस्ट में गलती निकालते हुए तंज कसा, तो कांग्रेस ने भी इसपर हमला बोला है.

भाजपा ने X पर कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखा, “प्रिय INC छत्तीसगढ़, एक पढ़ा-लिखा एक्स हैंडलर रखिये, जो कम से कम हिंदी सही सही लिख पढ़ ले, सही शब्द ‘कवयित्री’ है, ‘कवियित्री’ नहीं.

भाजपा के इस कटाक्ष पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को ऐसा लगता है कि सबसे ज्यादा बुद्धिमान वही हैं, पूरे देश में और कोई नहीं. पहले अपने आप को झांक लें. अगर खुद को बुद्धिमान समझते हैं तो बधाई. लोगों के विकास और देश के आर्थिक विकास में कांग्रेस का जितना योगदान है, उतना भाजपा का नहीं.

Latest News

चक्रवात ‘अनर्ब’ के अलर्ट पर जिलों में अलग-अलग फैसले: कहीं एक दिन – कहीं दो दिन स्कूल बंद, तो कोरबा और रायपुर में शिक्षकों...

एक ही मौसम चेतावनी पर प्रशासनिक निर्णयों में दिखा अंतर, विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए छुट्टी घोषित लेकिन शिक्षकों...

More Articles Like This

- Advertisement -